पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 31 जनवरी तक लेट फीस के साथ भरे जा सकेंगे परीक्षा फॉर्म

अब 31 जनवरी तक लेट फीस के साथ भरे जा सकेंगे परीक्षा फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक



नगरसंवाददाता | भोपाल

मध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल में हाईस्कूल हायर सेकंडरी के ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म दो हजार रुपए की लेट फीस के साथ 31 जनवरी,2015 तक भरे जा सकेंगे। पहले यह तारीख 31 अक्टूबर 2014 थी। पांच हजार रुपए की स्पेशल लेट फीस के साथ यह फॉर्म 15 फरवरी 2015 तक भरे जा सकेंगे। यह व्यवस्था रेगुलर छात्रों के लिए है। प्राइवेट परीक्षार्थियों के आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है। इसके बाद उन्हें भी लेट फीस देना होगी।

बीती 25 अगस्त से यह फॉर्म भरे जा रहे हैं। मंडल के सचिव शशांक मिश्रा के अनुसार केवल वे छात्र रेगुलर परीक्षार्थी के तौर पर फाॅर्म भर सकेंगे, जिनके नाम निर्धारित तारीख तक जमा की गई ऑनलाइन एडमिशन लिस्ट में हैं। परीक्षा आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी माशिमं की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक हाईस्कूल के 9,12,500 और हायर सेकंडरी के 5,86,900 छात्र फॉर्म भर चुके हैं।