- Hindi News
- शहर में 20 नए स्थानों पर बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग
शहर में 20 नए स्थानों पर बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग
शहर में 20 स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के इस आशय के प्रस्ताव को जिला योजना समिति ने मंजूरी दे दी है। समिति ने नगर निगम को पार्किंग की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। निगम इसके तहत न्यू मार्केट और एमपी नगर में नवंबर से, जबकि बैरागढ़ में अक्टूबर से काम शुरू करेगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शहर में 70 फीसदी गाड़ियों की पार्किंग सड़क पर होती है। इसके चलते आए दिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इसे नियंत्रित करने के लिए ही पार्किंग के नए स्थान चिह्नित किए गए हैं। शहर में फिलहाल मोती मस्जिद और इब्राहिमपुरा टंकी के पास मल्टीलेवल पार्किंग है।
न्यूमार्केट, एमपी नगर में नवंबर से शुरू होगा काम : न्यूमार्केटऔर एमपी नगर में करीब 75 करोड़ रुपए से मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। 25 सितंबर को इन्हें खोलने के बाद अक्टूबर में परिषद से इसकी मंजूरी ली जाएगी।
न्यूमार्केट में 36 करोड़ रुपए से पांच मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी है। पिछली बार 12 फीसदी रेट आने के कारण टेंडर रद्द हो गया था। कम्युनिटी हाॅल के सामने बनने वाली इस पार्किंग में 400 फोर व्हीलर और 600 टू व्हीलर वाहन पार्क करने का इंतजाम रहेगा।
बैरागढ़ में सब्जी मंडी की जमीन पर निगम करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाएगा। अक्टूबर में इसका काम शुरू होगा। पांच मंजिला इमारत में 250 फोर व्हीलर और 200 टू व्हीलर वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
एमपी नगर में छह मंजिला होगी पार्किंग
एमपीनगर में दस मंजिला पार्किंग के निर्माण पर करीब 120 करोड़ रुपए की लागत रही है। लिहाजा, निगम ने लागत कम करने के लिए छह मंजिला पार्किंग का फैसला लिया है। इसकी लागत 48 करोड़ रुपए आएगी। इसमें 1500 फोर व्हीलर और 1200 टू व्हीलर गाड़ियां पार्क करने की क्षमता रहेगी।
^न्यू मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद शहर में अन्य स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए प्रस्ताव बनाए जाएंगे।’’ एकेनंदा, नगरयंत्री, नगर निगम
पार्किंग की समस्या हो सकेगी खत्म
तीन जगह जल्द शुरू होगा काम
^20 स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव दिया गया है। इनके बनने से शहर में पार्किंग की समस्या खत्म हो सकेगी।’’ एमकेजैन, डीएसपी,ट्रैफिक
>न्यू म