पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेदिक अस्पतालों में होंगे आंखों के आॅपरेशन

आयुर्वेदिक अस्पतालों में होंगे आंखों के आॅपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के आयुष अस्पतालों में भी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन होंगे तो होम्योपैथिक अस्पताल में सोनोग्राफी। यह सुविधाएं अगले महीने से शुरू होंगी।

पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नितिन मारवाह ने बताया कि अस्पताल में आयुर्वेदिक पद्धति से आंखों का इलाज तो हो रहा था, लेकिन ऑपरेशन नहीं। अब ऑपरेशन थिएटर बनाने का काम शुरू हो गया है। कई उपकरण भी अस्पताल में गए हैं। करीब एक हफ्ते में थिएटर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ग्लूकोमा, मोतियाबिंद समेत अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे। वहीं, शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा ने बताया कि नई सोनोग्राफी मशीन खरीद ली गई है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अब तक मरीजों को पुतलीघर स्थित होम्योपैथिक अस्पताल या प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर भेजना पड़ता था।