पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल बिजनेस के इंटरव्यू अब 27 को

इंटरनेशनल बिजनेस के इंटरव्यू अब 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| बरकतउल्लायूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल बिजनेस विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। पहले इस विषय के इंटरव्यू की तारीख 25 सितंबर थी। विवि ने इंटरव्यू स्थगित करने का कारण नहीं बताया है। विवि प्रशासन ने अब उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 27 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया हैं।

गुरुवार से विवि में विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले दिन फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, लिंग्विस्टिक, संस्कृत, कम्युनिकेशन स्किल आदि के लिए इंटरव्यू होंगे। विवि ने पहले दिन 140 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। विवि प्रशासन 23 विभागों में खाली 41 शैक्षणिक पदों के लिए इंटरव्यू लेने जा रहा हैं।