पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धीरेंद्र और पंकज को डबल खिताब

धीरेंद्र और पंकज को डबल खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतविजेता धीरेंद्र देसाई ने रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस टेबल टेनिस में फिर डबल खिताब जीते। उन्होंने एकल फाइनल में योगेश दुबे को 9-11, 11-9, 12-10 से हराया। जबकि युगल फाइनल में रजनीश त्रिपाठी को साथ लेकर अंकुर श्रीवास्तव और आलोक गुप्ता की जोड़ी को 11-9, 11-9, 11-7 से हराया। स्पोर्ट्स ग्रुप में पंकज जैन डबल चैंपियन बने। उन्होंने एकल में रामकृष्ण को 11-4, 11-7 से हराया। युगल में पंकज जैन ने शशि शेखर के साथ मिलकर खिताब जीता। तात्या टोपे स्टेडियम में खेली गई इस प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण बीडीसीए के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव, वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह और नईम उर रहमान ने किया। भोपाल खेल पत्रकार संघ के सचिव नवेद इशरत ने बताया कि जल्दी ही कैरम प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कैरम भोजपुर क्लब होगी जबकि शतरंज का आयोजन अंकुर मैदान पर होगा।

इंटर प्रेस टेबल टेनिस के विजेता ट्राॅफी के साथ।