चार रन से शतक चूके मन दुबे
अंकुरअकादमी के मन दुबे (96) चार रन से शतक चूक गए। हालांकि उनकी इस शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से अंकुर अकादमी ने सीनियर इंटर क्लब दो दिवसीय क्रिकेट मैच में एनसीसीसी की बी टीम के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं।
मन दुबे के अलावा अक्षय तिवारी ने 78, कनिष्क दुबे ने 51 और प्रांजल अग्रवाल ने 43 रन की पारियां खेली। एनसीसीसी की ओर से रोहित श्रीवास्तव ने 3 विकेट झटके। इसके पूर्व, बाबे अाली स्टेडियम पर टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद अंसारी ने किया। इस अवसर पर सैयद शकील मोहम्मद, माजिद रजा, ज्योति त्यागी, सतीश कुमार और जुनैद किदवई उपस्थित थे।
बाबे आली मैदान पर टीमों से परिचय प्राप्त करते वरिष्ठ क्रिकेटर जावेद अंसारी।