- Hindi News
- रामपाल के आश्रम की जानकारी देने पर बैतूल एसपी को हटाया
रामपाल के आश्रम की जानकारी देने पर बैतूल एसपी को हटाया
रवीश अग्रवाल मप्र के नए एडवोकेट जनरल
भोपाल | वरिष्ठअधिवक्ता रवीशचंद्र अग्रवाल मप्र के नए एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में राज्य शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। यह भी संयोग है कि 8 दिसंबर को अग्रवाल का जन्मदिन भी था। वे मंगलवार को जबलपुर जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।
विसं. भोपाल| बैतूलस्थित रामपाल के आश्रम में कमांडो ट्रेनिंग की जानकारी नहीं देने पर एसपी सुधीर वी. लाड का सोमवार को ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें कमांडेंट 29वीं वाहिनी, विसबल, दतिया में पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने उनके ट्रांसफर की यह प्रक्रिया दो घंटे में पूरी कर ली। लाड की जगह राकेश कुमार जैन बैतूल के नए एसपी बनाए गए हैं। लाड से जब उनके तबादले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया है। गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने 1 दिसंबर को बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि बैतूल में आश्रम बन रहा था और उसमें कमांडो ट्रेनिंग भी दी जा रही थी, इस बात का सीआईडी तक को पता नहीं था।
इसके बाद गृह मंत्री ने आईजी को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते गृह विभाग ने लाड के तबादला आदेश जारी कर दिए गए।