- Hindi News
- लाइट मेट्रो को फंड उपलब्ध कराने के लिए बनेगी कंपनी
लाइट मेट्रो को फंड उपलब्ध कराने के लिए बनेगी कंपनी
विशेष संवाददाता | भोपाल. भोपालऔर इंदौर में लाइट मेट्रो का काम आगामी जुलाई में शुरू होकर समय सीमा में पूरा हो सके, इसके लिए सरकार मध्यप्रदेश अरबन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) बनाने जा रही है। इस प्रस्ताव को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। यह कंपनी तमिलनाडु और कर्नाटक में गठित कंपनियों की तर्ज पर प्रदेश के शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए फंड मुहैया कराएगी। इस कंपनी की शुरुआत 250 करोड़ रुपए से होगी। नई कंपनी के लिए 20 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी। इसके अलावा 45 करोड़ रुपए ब्रिटिश सरकार के डिपार्टमेंट फाॅर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (डीएफआईडी) से मिलेंगे। शेष| पेज 9 पर
इसकेसाथ ही अन्य वित्तीय स्त्रोतों से कंपनी के कोष में करीब 250 करोड़ रुपए इकट्ठा होंगे, जिससे शहरी अधोसंरचना विकास के काम पूरे हो सकेंगे।
पांच फीसदी ब्याज पर सस्ता लोन :
भोपाल और इंदौर में ही शुरुआत में लाइट मेट्रो के लिए 20 हजार करोड़ रु. की जरूरत होगी। यह राशि कोई भी नगरीय निकाय स्वयं कर्ज नहीं ले सकता है। इसके साथ ही सरकार के पास भी इतना फंड नहीं है कि वह निकायों में बड़े प्रोजेक्ट के लिए फंड उपलब्ध करा सके। ऐेसे में सरकार पीडब्ल्यूडी की विंग एमपीआरडीसी की तर्ज पर नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत एमपीयूडीसी कंपनी का गठन कर रही है। यह कंपनी प्रदेश के नगरीय निकायों में बड़े प्रोजेक्ट के लिए अंतराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से सस्ते लोन उपलब्ध कराएगी जो पांच प्रतिशत ब्याज दर पर लिए जाएंगे।