पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी अवधेशानंद की भागवत कथा आज से

स्वामी अवधेशानंद की भागवत कथा आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|मुक्ताकाश मंचरवींद्र भवन परिसर में रविवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा हाेगी। कथा वाचन जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा हर दिन शाम 7 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सत्संग समिति अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह (राहुल भैया) ने दी।

श्री सिंह ने बताया कि राजधानी में 12 सालों से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज रात 9 बजे राजधानी पहुंचे हैं। उन्हें शिवाजी नगर स्थित सी 19 आवास में ठहराया गया है। यहां पर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्री सिंह ने अपील की है कि श्रद्धालु कथा स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इस आयोजन के संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी सांसदों विधायकों को भी निमंत्रण भेजा है।