सीएम हेल्पलाइन :192 शिकायतों का निराकरण
भोपाल| नगरनिगम ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त 192 शिकायतों का शनिवार को निराकरण किया। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की। निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने बताया कि आगे भी ये व्यवस्था जारी रखी जाएगी। लोग निगम के कॉल सेंटर पर कॉल करके सीधे समस्या बता सकते हैं।