- Hindi News
- परिचय सम्मेलन में युवतियों ने दिखाया उत्साह
परिचय सम्मेलन में युवतियों ने दिखाया उत्साह
भोपाल| टीटीनगर स्थित कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय ईसाई युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में युवकों की तुलना में युवतियों ने ज्यादा उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर रेव्ह फादर आईआर वर्मा ने बताया कि परिचय सम्मेलन में मप्र के अलावा अन्य प्रदेशों से भी समाज के लोग शामिल हुए।