पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चमकाने के नाम पर गायब किए जेवर

चमकाने के नाम पर गायब किए जेवर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| पिपलानीइलाके में दो ठगों ने जेवर चमकाने के बहाने पांच तोला वजनी सोने के जेवर गायब कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक एन-2 बी सेक्टर पिपलानी निवासी मधुशंकर भेल में सर्विस करते हैं। शुक्रवार सुबह उनकी प|ी अंजना मां के साथ घर में थी। तभी दो युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने बताया कि वे पीतल के बर्तन चमकाने वाला पावडर बेचते हैं। युवकों ने उनसे पीतल के बर्तन साफ करने के बाद जेवर साफ करने के लिए मांगे। अंजना पांच तोले के सोने के जेवर साफ करने को दिए। ठगों ने जेवर उनके कुकर में डाले। उन्होंने कहा कि एक सीटी के बाद जेवर निकाल लेना। ठगों के जाने के बाद अंजना को शक हुआ तो उन्होंने कुकर खोलकर देखा। उसमें जेवर गायब थे।











इसके बाद अंजना अपनी मां के साथ थाने पहुंची आैर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।