पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आज
भोपाल| नगरनिगम की ओर से रविवार को सदर मंजिल में स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए पेटिंग, ड्रॉइंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह 10:30 बजे से ड्राइंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 6 से 10 आयु वर्ग के बच्चों के लिए ड्राइंग और पेंटिंग, 10 से 14 आयु वर्ग के लिए पेंटिंग और 14 से 22 आयु वर्ग के बच्चे ड्राइंग, पेंटिंग, स्कैचिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को पेंटिंग और ड्रॉइंग के लिए रंग अपने साथ लाने होंगे। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9424499853, 9424495899 पर संपर्क कर सकते हैं।