पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट चैकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ घोषित करें

टिकट चैकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ घोषित करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे में टिकट चैकिंग स्टाफ को जल्द से जल्द रनिंग स्टाफ घोषित किया जाना चाहिए। जब चैकिंग स्टाफ ट्रेन में हर दिन रनिंग करता है, तो वह रनिंग स्टाफ घोषित हो। इस मामले में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी बातचीत की जाएगी। यदि बात नहीं मानी गई तो इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जाएगा।

यह बात शनिवार को इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाईजेशन (आईआरटीसीएसओ) के दो दिवसीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कही। श्री पाल ने कहा कि चैकिंग स्टाफ की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। भोपाल के सांसद आलोक संजर ने इस मौके पर कहा कि टिकट चैकिंग स्टाफ की सभी 14 मांगों को रेल मंत्री से मिलकर पूरा करवाया जाएगा।

आजबनेगी नई कार्यकारिणी

कार्यक्रमको पश्चिम-मध्य रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर एससी जेठी, डीआरएम राजीव चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। रविवार को ऑर्गेनाईजेशन की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी।

यह भी हैं मांगें

{यात्रियोंगाड़ी में कार्यरत स्टॉफ की सुरक्षा के लिए हर गाड़ी में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाए।

{टिकट चैकर्स के सभी रिक्त पदों को भरा जाए।

{टिकट चैकिंग स्टॉफ के ट्रेनिंग कोर्स में सतर्कता प्रणाली को शामिल किया जाए।

{चैकिंग स्टॉफ को शीघ्र रनिंग स्टॉफ घोषित किया जाए, क्योंकि टिकट चेकिंग स्टॉफ चलती गाड़ी में ही काम करता है।







{टिकट चेकिंग स्टाफ की नई भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन की जाए, क्योंकि टिकट चेकिंग स्टॉफ प्रथम पंक्ति में रेलवे का प्रतिनिधित्व करता है।

{टिकट जांच कर्मचारी को सभी आदेश हिन्दी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा में जारी किए जाएं।