- Hindi News
- पुराने शहर के उपभोक्ता नए शहर में करें बिल जमा
पुराने शहर के उपभोक्ता नए शहर में करें बिल जमा
यदिआप बैरागढ़, अशोका गार्डन, कोहेफिजा, लालघाटी, अयोध्या नगर, गोविंदपुरा, शाहजहांनाबाद, छोला में रहते हैं तो आप अरेरा कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, शाहपुरा और एमपी नगर में बिजली के जोन दफ्तरों में या यहां लगी एनी टाइम पेमेंट (एटीपी) मशीनों में बिजली बिलाें का भुगतान नहीं करें। दरअसल बिजली कंपनी ने हाल ही में सिटी सर्कल के वेस्ट और साउथ डिवीजन में यानि नए शहर में कस्टमर केयर एंड बिलिंग (सीसीएंडबी) सिस्टम शुरू किया है।
इसके शुरू होने से पुराने शहर के बिजली उपभोक्ताओं के आईवीआरएस नंबर और नाम-पते डी लिंक हो गए हैं। परेशानी से बचने के लिए आप संबंधित जोन दफ्तर में या मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ही बिजली बिलों का भुगतान करें।
शिविरोंमें भी पहुंची शिकायतें :
बिजलीकंपनी द्वारा शहर में लगाए जा रहे शिकायत निवारण शिविरों में उपभोक्ताओं ने इस संबंध में शिकायत भी की है। चांदबड़ और शक्ति नगर जोन दफ्तरों में शुक्रवार को लगे शिविर में छह उपभोक्ताओं ने यह शिकायत दर्ज कराई।
अभीतक यह व्यवस्था थी : कंपनीके चारों डिवीजनों में दिसंबर तक रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) के जरिए शहर के सभी चार लाख उपभोक्ताओं के नाम और नंबर लिंक थे। पुराने शहर के करीब ढाई लाख बिजली उपभोक्ताओं को फरवरी और मार्च के महीने में इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बिजली कंपनी के डीजीएम एके खरे और जेडए खान ने बताया कि जब नार्थ और ईस्ट डिवीजन में भी यह सिस्टम लागू हो जाएगा, तब उपभोक्ता शहर में किसी भी जोन दफ्तर या एटीपी मशीन के जरिए भुगतान कर सकेंगे।
यह ध्यान रखें
ऑन लाइन भुगतान करते वक्त आप अब आईवीआरएस नंबर नहीं बताएं, इसकी जगह अकाउंट आईडी नंबर ही बताएं। यह नंबर आपको मिले बिजली बिल में दूसरे नंबर पर अंकित है।
आप बिजली कंपनी के कॉल सेंटर के फोन नंबर 1912 या टोल फ्री नंबर 18002331912 पर शिकायत भी कर सकते हैं।