पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल में पंक्चर बनाने वाले का बेटा आप विधायक

भोपाल में पंक्चर बनाने वाले का बेटा आप विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्लीकी जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) से विधायक बने प्रवीण कुमार देशमुख मूलत: भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर को हराया। प्रवीण अन्ना आंदाेलन के वक्त नौकरी छोड़कर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े थे। अयोध्या बायपास स्थित प्रकाश नगर में उनका घर है। पिता पीएन देशमुख की पुलबोगदा के पास ज्योति टायर वर्क्स के नाम से टायर सुधारने पंक्चर बनाने की दुकान है। वह कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा विधायक बन जाएगा।

दैनिक भास्कर डाॅट काॅम से हुई विशेष बातचीत में प्रवीण देशमुख ने बताया कि वे 2009 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी की। करीब एक साल बाद अन्ना के आंदोलन में शामिल हुए और नौकरी छोड़ दी। फिर आप पार्टी की सदस्यता ली। केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार में शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी के रूप में भी किया। इस समय प्रवीण का पूरा परिवार दिल्ली गया है।

जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं के साथ प्रवीण।

प्रवीण ने भाजपा के एमएस धीर को 20 हजार 400 वोट से हराया है। एमएस धीर आप की 49 दिन की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। हाल ही में वे बीजेपी में शामिल हुए थे।

^जनता के मूल्यवान समर्थन के लिए धन्यवाद! ईमानदारी से किया गया काम राजनीति में बदलाव लाएगा। हां, हम भारत को बदलने जा रहे हैं। -प्रवीणकुमार देशमुख

भास्कर ख़ास