- Hindi News
- दाउदी बोहरा समाज की स्वच्छता मुहिम 14 को
दाउदी बोहरा समाज की स्वच्छता मुहिम 14 को
भोपाल| दाउदीबोहरा समुदाय 14 फरवरी को आमिल जोहेर अमानत अली की अगुवाई में स्वच्छता मुहिम शुरू करेगा। समुदाय के प्रवक्ता मुर्तजा अली बोहरा ने बताया कि इस दिन सुबह नौ बजे जुमेराती, अलीगंज स्थित मस्जिद में आमिल अमानत अली स्वच्छता के महत्व और मुहिम के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों की समाज के लोग झाड़ू लगाकर सफाई करेंगे। इस मुहिम में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।