मुफ्त के आधार के लिए वसूल रहे पचास रुपए
यदिआधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि या फोटो को अपडेट कराना चाहते हैं तो आपसे 15 रुपए लिए जाते हैं। यह काम भी सिर्फ एमपी नगर जोन-1 में स्थित आधार के परमानेंट सेंटर पर ही किया जाता है। इसके अलावा यदि ई-आधार नंबर किसी निजी इंटरनेट कैफे से डाउनलोड कराएंगे तो आपसे चार्ज लिया जाएगा।
सिटी रिपोर्टर | भोपाल
राजधानीमें कुछ जगह आधार नंबर के लिए एनरोलमेंट कराने के एवज में लोगों से कुछ एजेंसियां 50 रुपए वसूल रही हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इस काम को एजेंसियों द्वारा निशुल्क कराने का प्रावधान किया है।
अशोका गार्डन थाने के पास मंदिर के सामने स्थित रामा सायबर कैफे एंड फोटाकॉपी में एनरोलमेंट का काम चल रहा है। यहां पहुंचे कई लोगों से एनरोलमेंट के एवज में 50 रुपए वसूले गए। बुधवार दोपहर यहां एनरोलमेंट कराने के लिए भारी भीड़ जमा रही। अशोका गार्डन के रहवासी एके खान ने बताया कि वे बेटी का आधार एनरोलमेंट कराने गए तो उनसे 50 रुपए की मांग की गई। इस तरह की शिकायत वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी की है।
यहांकरें शिकायत
एनरोलमेंटसेंटर पर पैसे मांगने की शिकायत संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सतपुड़ा स्थित यूआईडीएआई के स्टेट दफ्तर में की जा सकती है।
^आधारके एनरोलमेंट के लिए 50 रुपए मांगे जाने के मामले में एसडीएम को भेजकर जांच कराएंगे। शिकायत सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मदनकुमार, स्टेट रजिस्ट्रार, यूआईडी सोसायटी
अशोका गार्डन स्थित रामा सायबर कैफे स्थित आधार एनरोलमेंट सेंटर पर 50 रुपए लेकर एनरोलमेंट किए जाने की शिकायत की गई है। फोटो|भास्कर