शिवानी बहन एक मार्च को भोपाल आएंगी
भोपाल| ब्रह्मकुमारीशिवानी बहन एक मार्च को भोपाल आएंगी। वे इंडियन यूरोपियन चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (आईईसीसीआई) के सोशल वेलफेयर सेल पर्पल मार्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बताएंगी कि आत्मा का सशक्तिकरण कैसे करें और महिलाओं के सम्मान के लिए क्या करें। कार्यक्रम बीएसएसएस के ऑडिटोरियम में शाम 5:30 से रात 8 बजे तक होगा। आईईसीसीआई की डायरेक्टर अनुराधा सिंघई ने बताया कि बढ़ती घरेलू हिंसा, अपराधों में वृद्धि और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर पर्पल मार्च चिंतित है। हम चाहते हैं कि समाज में महिलाओं को उचित और पर्याप्त सम्मान मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भास्कर ग्रुप के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल होंगे।