पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रथ यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने की जिनालय की परिक्रमा

रथ यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने की जिनालय की परिक्रमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकल्याणक महोत्सव के समापन पर बुधवार को 1100 क्वार्टर स्थित वर्धमान जिनालय से भगवान की रथ यात्रा निकाली गई। रथों में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के साथ विधान के पात्र इंद्र-इंद्राणियां सवार थीं। रथ के साथ श्रद्धालुओं ने जिनालय की तीन परिक्रमाएं भी कीं।

श्रद्धालुओं में रथ छूने की होड़ लगी रही। रास्ते में कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई। प्रवक्ता सुनील जैनाविन के अनुसार इसके पूर्व जिनालय में निर्वाण कल्याणक की पूजा-अर्चना के साथ विश्व शांति महायज्ञ हुअा। मुनिश्री वीर सागर के सान्निध्य में पाषाण से भगवान बनाने के अनुष्ठान पंच कल्याणक की विधियां संपन्न कराई गईं। इस मौके पर मुनिश्री ने कहा कि पंचकल्याणक से त्याग प्रेम की प्रेरणा मिलती है। यह सभी के लिए आत्म कल्याणकारी अनुष्ठान है।

1100 क्वार्टर स्थित वर्धमान जिनालय से निकाली गई भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फोटो|भास्कर