आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 14 से
भोपाल| आर्यसमाज टीटी नगर का वार्षिकोत्सव 14 से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म दिन के कार्यक्रम भी होंगे। आर्य समाज के प्रधान दलवीर सिंह राघव मंत्री जानकी मोहन चौधरी ने बताया कि चार दिवसीय समारोह में स्वामी प्रभुदेव महाराज, प्रकाश आर्य, रघुनाथ देव शशिकांत त्रिपाठी समेत कई विद्वान महर्षि दयानंद सरस्वती के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।