- Hindi News
- महापौर परिषद सदस्य और जाेन अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू
महापौर परिषद सदस्य और जाेन अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू
नवनिर्वाचितमहापौर आलोक शर्मा अौर पार्षदों ने अभी शपथ भी नहीं ली है, लेकिन महापौर की कैबिनेट यानी महापौर परिषद सदस्य (एमआईसी), परिषद अध्यक्ष और जोन अध्यक्ष बनने के लिए पार्षदों की दावेदारी शुरू हो गई है। सांसद आलोक संजर और विधायकों के साथ चर्चा कर महापौर शर्मा एमआईसी सदस्य के नाम तय करेंगे। टिकट वितरण में विधायकों की पसंद को तरजीह दी जा सकती है। हालांकि विभागों का बंटवारा शर्मा के हिसाब से होगा। वहीं, जोन अध्यक्ष के लिए सीटों के हिसाब से भाजपा के खाते में 9 जोन जाएंगे, जबकि 4 में कांग्रेस और दो में निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस जोन अध्यक्ष का चुनाव जीत सकती है।
महापौर शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान से निगम परिषद अध्यक्ष और एमआईसी के गठन पर चर्चा होगी। साथ ही जोन अध्यक्ष के पदों के लिए भी संगठन से मशविरा लिया जाएगा। अभी परिषद अध्यक्ष के लिए भी महेश मकवाना, सुरजीत सिंह चौहान, कृष्ण मोहन सोनी और केवल मिश्रा ने दावेदारी जताई है।
येहो सकते हैं एमआईसी सदस्य
सुरजीतसिंह चौहान, केवल मिश्रा, महेश मकवाना, कृष्णमोहन सोनी, रविन्द्र यति, बद्री तिवारी, मसर्रत, गोपाल तिवारी, मनोज राठौर, दीपा वासवानी, सुरेंद्र वाडिका, शंकर मकाेरिया, आशा जैन आदि में से 10 पार्षदों को एमआईसी सदस्य बनाया जाएगा।
जोन यह वार्ड हैं जोन में अध्यक्ष
11,2,3,4,5,6 भाजपा
3 12,13,14,15,16 कांग्रेस
4 9,17,18,19,20 कांग्रेस
5 22,23,24,25,26 कांग्रेस
6 27,28,29,30,47 कांग्रेस
7 32,33,34,35 भाजपा
8 42,43,44,69,70,71 भाजपा
9 36,37,38,39,40,41 भाजपा
11 49,50,51,52,53,54,55 भाजपा
12 56,57,58,59,60 भाजपा
13 61,62,63,64,65,66,67,68 भाजपा
14 72,73,74,75,76,77,78,79 भाजपा
15 80,81,82,83,84,85 भाजपा