पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करना पूरी तरह गलत

च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करना पूरी तरह गलत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| यूनिवर्सिटीग्रांट्स कमीशन ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम को देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की जमीनी हकीकत का अध्ययन किए बिना लागू करने का निर्णय लिया है, जो पूरी तरह से गलत है। यह विचार बुधवार को एसवी पॉलीटेक्निक में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर आयाेजित परिचर्चा में निकलकर सामने आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति के चेयरमैन प्रो. टीआर थापक ने कहा कि प्रदेश में सही इंफ्रास्ट्रक्चर और टीचर नहीं हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश इस सिस्टम को लागू करने में सक्षम नहीं है।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पाॅलीटेक्निक के प्रिंसीपल डॉ.टीके श्रीवास्तव ने कहा कि हम जो सिस्टम पहले से लागू है उन्हीं को सुचारू रूप से नहीं चला पा रहे हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री केएन रघुनंदन ने कहा कि जब पूरे देश में इस सिस्टम का विरोध हो रहा है तब यह नीति कैसे लागू की जा सकती है। इस नीति को लागू करने से पहले सही तरीके से विचार विमर्श नहीं किया गया। वहीं परिषद ने इस सिस्टम को लेकर विभिन्न स्तरों पर परिचर्चा आयोजित कर सामने आने वाले निष्कर्ष केंद्र सरकार और यूजीसी को भेजने की बात कही है।