- Hindi News
- एरियर के लिए सरकार को पोस्ट कार्ड लिख रहे प्रोफेसर
एरियर के लिए सरकार को पोस्ट कार्ड लिख रहे प्रोफेसर
एरियर के लिए सरकार को पोस्ट कार्ड लिख रहे प्रोफेसर : भोपाल|राजधानीसहित प्रदेश भर के सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसर यूजीसी एरियर की राशि के लिए मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को पोस्ट कार्ड लिख रहे हैं। अकेले भोपाल से ही अब तक आठ सौ से ज्यादा पोस्ट कार्ड लिखकर भेजे जा चुके हैं।
प्रोफेसरों ने अपनी मांग के लिए शासकीय महाविद्यालयीन यूजीसी एरियर्स संघर्ष समिति बनायी है। इस समिति के अंतर्गत प्रोफेसरों ने चरणबद्ध कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। प्रोफेसरों द्वारा दो फरवरी से पहले ही शासन को पोस्ट कार्ड लिखना शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को हेल्पलाइन पर भी इसके बारे में शिकायत की जा रही है। समिति के प्रांताध्यक्ष डॉ. कैलाश त्यागी के अनुसार आगामी 21 फरवरी को समिति की बैठक बुलायी गई है। इस बैठक में आगामी आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।