पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्युनिस्टों का हाथ है पंडित उपाध्याय की हत्या में : स्वामी

कम्युनिस्टों का हाथ है पंडित उपाध्याय की हत्या में : स्वामी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वकेंद्रीय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यहां कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की हत्या में कम्युनिस्टों का हाथ है। वे ट्रेन के जिस डिब्बे में सफर कर रहे थे, हत्या के बाद आसपास के पैसेंजरों की पड़ताल की गई तो किसी के पते गलत निकले तो किसी के नाम। इसमें रशिया की खुफिया विंग केजीबी की भी भूमिका होने का उन्होंने संदेह जताया। डॉ. स्वामी ने यह सनसनीखेज खुलासा अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ के पुरस्कार समारोह में किया। समारोह में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहे।

डॉ. स्वामी ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीवी नरसिम्हाराव जब प्रधानमंत्री थे, तब वित्तमंत्री मनमोहन सिंह थे। नरसिम्हाराव इकॉनोमिक रिफार्म (आर्थिक सुधार) लेकर आए, चूंकि सोनिया प्रधानमंत्री से चिढ़ती थीं, इसलिए मीडिया के मार्फत सारा श्रेय मनमोहन सिंह को दिलवा दिया। जो मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहकर भी कुछ कर पाए, वो वित्तमंत्री रहते हुए क्या कर सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच समन्वय जरूरी है।





साथ ही सत्ता का विकेंद्रीकरण भी होना चाहिए। उन्होंने संस्कृत को अंग्रेजी भाषा की जगह इस्तेमाल पर जोर दिया। सिंघल ने कहा कि पूंजीवाद ने अमीर को और अमीर गरीब को और गरीब बना दिया है। दरअसल देश में नीति बनाने वालों का अकाल है। विश्वविद्यालयों को देश के लिए नीतियां बनाना चाहिए।