पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ का प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

‘आप’ का प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| दिल्लीफतह के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित पत्रकारवार्ता में आप नेता आलोक अग्रवाल और पारस सकलेचा ने कहा कि उज्जैन नगर निगम चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की पार्टी अभी से तैयारी कर रही है। इसके तहत आने वाले दिनों में आप कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी दिक्कतों के बारे में जानेंगे। सकलेचा ने कहा कि प्रदेश में जनता केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से परेशान है। केंद्र सरकार आए दिन खाद्य सब्सिडी कम कर रही है जिसका असर जनता पर पड़ रहा है।









प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में डीजल पेट्रोल महंगा है, बिजली की कीमतें भी बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी जनता की इन समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। सकलेचा ने व्यापमं घोटाले में एसआईटी को उनकी ओर से दस्तावेज सौंपे जाने की बात कही।