पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट अस्पतालों में...

प्राइवेट अस्पतालों में...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट अस्पतालों में...

स्वाइनफ्लू का प्रकोप बढ़ने और स्थिति लगातार बिगड़ने से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली में भी एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। इस बैठक में बताया गया कि स्वाइन फ्लू से अब तक देश में 407 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 5157 लोग इसकी चपेट में आए हैं। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जेपी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया। वे हमीदिया अस्पताल के फ्लू परीक्षण वार्ड में भी गए। प्राइवेट अस्पतालों से सहयोग का आग्रह करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस समय मानवीय दृष्टिकोण से मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देनी होगी।

दोमहिलाओं ने दम तोड़ा : स्वाइनफ्लू से भोपाल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान दो महिलाओं की मौत हुई। शाहजहांनाबाद निवासी 28 वर्षीय जेबा खान को डिलीवरी के लिए पांच दिन पहले सुल्तानिया जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर उसकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां बीती रात उसकी मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से दूसरी महिला की मौत बुधवार शाम को हुई। आरएमआरसीटी से उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट सोमवार को आई थी। मंगलवार को 25 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आरएमआरसीटी भेजे गए थे। इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अफसरों के मुताबिक पॉजिटिव आए सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

पेज 1 का शेष