रेंजर, वन रक्षक के खिलाफ होगी जांच
भोपाल| समरधारेंज की प्रेमपुरा बीट से रायसेन वन डिवीजन तक एक बाघ का मूवमेंट है। इस क्षेत्र में 27 जनवरी को दो शिकारियों को छोड़ने का मामला सामने आने के बाद इस मामले में सीसीएफ ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।
भोपाल फारेस्ट सर्किल के चीफ कंजरवेटर महेंद्र यादुवेंदु का मानना है कि बाघ मूवमेंट इलाके में किसी भी तरह की लापरवाही महंगी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भोपाल वनमंडल के डीएफओ एल कृष्णमूर्ति को समरधा रेंज के रेंजर जितेंद्र गुप्ता, वनरक्षक अंबिका श्रीवास्तव और आईबी सिंह के खिलाफ जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।