गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना
भोपाल| भोपालरेल मंडल ने स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। जनवरी माह में मंडल ने 432 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43,200 रुपए की राशि वसूली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा रेलवे बोर्ड को निर्देश दिए गए थे कि रेलवे परिसर और गाड़ियों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बोर्ड ने निर्देशों का पालन करते हुए रेलवे ने यह अभियान शुरू किया है।