पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड कोर्ट और वीआईपी लाउंज का काम अटका

फूड कोर्ट और वीआईपी लाउंज का काम अटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | हबीबगंजरेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री पर फूड कोर्ट और भोपाल स्टेशन पर वीआईपी लाउंज के लिए जगह अब तक तय नहीं की जा सकी है। तत्कालीन डीआरएम घनश्याम सिंह के कार्यकाल में दो साल पहले इन कामों के लिए घोषणा की गई थी। इनका संचालन आईआरसीटीसी को करना है। हबीबगंज पर पेयजल, टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते फूड कोर्ट का मामला अटका हुआ है। भोपाल स्टेशन पर जिस जगह वीआईपी लाउंज बनाया जाना है, वहां आरएमएस के दफ्तर के चलते जगह की कमी हो रही है।

सीनियर डीसीएम बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही इन समस्याओं का हल निकाला जाएगा। इसके लिए स्टेशन प्रबंधन से लगातार बातचीत चल रही है। आईआरसीटीसी के मैनेजर टूरिज्म डॉ. अच्युत सिंह का कहना है कि जगह मिलते ही काम की रफ्तार तेज कर दी जाएगी।