पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद की भाभी को थाने से ही मिल गई जमानत

सांसद की भाभी को थाने से ही मिल गई जमानत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| कांग्रेसीसांसद विजयलक्ष्मी साधो के बंगले के सामने आठ सितंबर को कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी। कार सांसद की भाभी चारू साधो चला रही थीं। हादसे के 15 दिन बाद मंगलवार को टीटी नगर पुलिस ने चारू को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कुछ ही देर बाद थाने से जमानत दे दी गई।

हादसे वाले दिन बाणगंगा निवासी 55 साल की रुकमा बाई न्यू एमएलए क्वार्टर क्षेत्र में सांसद के बंगले के बाहर खाना खा रही थीं। तभी बंगले के परिसर में घुस रही कार नंबर एमपी 04 केजी 0319 ने उन्हें टक्कर मार दी। रुकमा बाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कार सांसद के भाई देवेंद्र साधो के नाम रजिस्टर्ड है। जांच के दौरान सामने आया कि हादसे के वक्त कार देवेंद्र की प|ी चारू चला रही थीं।

महिला की मौत का मामला