- Hindi News
- शोभायात्रा में गजरथ रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में गजरथ रहा आकर्षण का केंद्र
भोपाल . कल्पद्रुम महामंडल विधान के समापन पर बुधवार को इकबाल मैदान से आचार्य विशुद्घ सागर के सान्निध्य में नगर गजरथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भगवान जिनेंद्र के रथ को दो हाथी खींच रहे थे। यात्रा में शामिल बग्घियों में विधान के पात्र बने चक्रवर्ती, इंद्र इंद्राणियां सवार थे। बैंड-बाजों जय जिनेंद्र के जयकारों के बीच शोभा यात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस इकबाल मैदान पहुंची। यहां आचार्यश्री के प्रवचन हुए। यात्रा में आयोजन समिति के प्रमुख पंकज जैन, प्रमोद चौधरी, मनोज प्रधान, नरेंद्र वंदना, संजय बंटू, प्रमोद हिमांशु आदि शामिल रहे।