सजा के फैसले मातृभाषा में दें : शुक्ला
भोपाल| सुप्रीमकोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ सुनाई जाने वाली सजा के फैसले मातृभाषा में दिए जाने चाहिए। साथ ही सजा सुनाते समय न्यायाधीशों को शब्दों के भाव पता होना चाहिए। यह कहना है हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आरडी शुक्ला का। वे गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी भाषा अौर न्याय व्यवस्था विषय पर आयोजित व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे। विवि द्वारा यह व्याख्यान हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमएल छीपा ने हिंदी भाषा में विधि की किताबों के लेखन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विवि के सभी शिक्षक अधिकारी मौजूद थे।