पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमानक दवाओं के विरोध में प्रदर्शन

अमानक दवाओं के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|सरकारी अस्पतालोंमें अमानक दवाओं की सप्लाई करने के मामले में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेपी अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए अधीक्षक का घेराव किया। प्रदर्शनकारी अमानक दवा खरीदने और मरीजों को बांटने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने बताया कि जेपी अस्पताल में अस्थमा और बुखार के मरीजों को गुणवत्ता रिपोर्ट आने के पहले ही दवाएं बांट दी गई। इसके लिए अस्पताल अधीक्षक समेत दवा स्टोर प्रभारी जिम्मेदार हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद अस्पताल अधीक्षक को स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा।