पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के बकायादारों को कुर्की वारंट जारी

बिजली के बकायादारों को कुर्की वारंट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिटी सर्कल के ईस्ट डिवीजन की टीम ने बिजली बिलों के चार बकायादारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किए हैं। कंपनी के एजीएम एपी सिंह ने बताया कि चांदबड़ निवासी माधोसिंह पर 1 लाख 72 हजार 237 रुपए बाकी हैं। इसी क्षेत्र की लीलाबाई पर 40 हजार, करोंद के जगदीश मालवीय पर 56 हजार और रासलाखेड़ी के रमेशचंद्र पर 48 हजार रुपए बकाया हैं। भुगतान नहीं करने पर इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।