महिलाओं के धरने में पहुंचे सांसद
भेल |भेल मेंमहिला कल्याण समिति द्वारा नौकरी से निकाली गईं महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर बुधवार को सांसद आलोक संजर भी पहुंचे। ये महिलाएं पिछले छह दिन से नौकरी पर वापस रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। सांसद ने कहा कि भेल प्रबंधन से उनकी चर्चा हुई है। प्रबंधन के अनुसार गुरुवार को श्रमायुक्त कार्यालय में इस बारे में चर्चा होना है। इसके बाद ही कोई निर्णय होगा। केंद्रीय श्रम मंत्री के भोपाल आने पर उनसे भी चर्चा की जाएगी।