एक्टिंग में हुनर दिखा रहीं ज्योति
भक्तिगीतों का एलबम ‘दरबार सजा है प्यारा मां’ बुधवार को लॉन्च किया गया। पहली बार श्रेया घोषाल ने इसके लिए डिवोशनल सॉन्ग्स गाए हैं। मुंबई के जेएम प्रोडक्शन की ओर से बनाए गए इस एलबम में सिटी की ज्योति पवार ने भी एक्टिंग की है। एलबम की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एक्टर ज्योति पवार ने सिटी भास्कर से अनुभव शेयर किए। ज्योति ने बताया कि पहली बार श्रेया घोषाल ने हमारे लिए डिवोशनल सॉन्ग्स गाए हैं।
इसमें उन्होंने एक्ट भी किया है। श्रेया का गीत ‘भोर जागो री मैया...’ अलग ही अनुभूति देता है। एलबम में कुल 8 सॉन्ग्स हैं। इसमें भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा ने अपनी अावाज दी है। ज्योति इससे पहले फिल्म ‘अता पता लापता’, टीवी शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में भी अभिनय कर चुकी हैं इसमें म्यूजिक अवनीश खरे का है।
city talent