मंगल ग्रह से रूबरू हुए स्टूडेंट्स
रीजनलसाइंस सेंटर में बुधवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिटी के स्टूडेंट्स को मंगल ग्रह और इसके मिशन के बारे में बताया गया। इस मौके पर एक्सपर्ट्स ने बताया कि भारत ने मंगल ग्रह के लिए मार्स मिशन इसलिए शुरू किया, क्योंकि मंगल अपनी धुरी पर घूमने के लिए 24 घंटे 37 मिनट का समय लेता है। मंगल का आईस कैप भी है। क्योंकि पृथ्वी भी अपनी धुरी पर घूमने में लगभग 24 घंटे का वक्त लेती है। इसलिए भारत ने मंगल मिशन शुरू किया है।
स्टूडेंट्सको मिली रोचक जानकारी: सेंटरके एजुकेशन ऑफिसर एमएम राउत ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सिटी के 200 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। उन्होंने बताया कि मंगल को लाल ग्रह इसलिए बोला जाता है क्योंकि उसकी सतह पर आयरन ऑक्साइड है। उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह पृथ्वी से पास है, लेकिन उस पर मिशन इसलिए नहीं भेजा क्योंकि वो सबसे गर्म ग्रह है।
event @rsc