पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेक इन इंडिया कैंपेन पर किया लाइव सेशन

मेक इन इंडिया कैंपेन पर किया लाइव सेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयउद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैंपेन पर एक सेशन का आयोजन किया। इसमें शहर के सभी प्रमुख उद्यमियों को इस कंपेन का लाइव कवरेज दिखाया गया। साथ ही कैंपेन के जरिए मप्र को होने वाले फायदों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश की उद्योग और वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थीं।

इस सेशन में एक पेनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इसमें मेक इन इंडिया कैंपेन का फायदा उठाकर मप्र के उद्योगों को गति देने के लिए उठाए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीआईआई मप्र के प्रमुख सीई फर्नांडिस ने स्किल डेवलपमेंट के लिए जरूरी उपाय करने, मप्र को दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का हिस्सा बनाने और घरेलू कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने लिए जरूरी कदम उठाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष राधाशरण गोस्वामी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सचिव योगेश गोयल और सीआईआई के वाइस प्रसिडेंट गिरीश मंगला समेत कई उद्यमी उपस्थित थे।