पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को िमले तीन कांस्य

भारत को िमले तीन कांस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदक तालिका

भारतने एशियन गेम्स के सातवें दिन गुरुवार को तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला डबल ट्रैप टीम इवेंट में भोपाल की वर्षा वर्मन, शगुन चौधरी अौर श्रेयसी सिंह की तिकड़ी तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद दो कांस्य रोइंग में आए। स्वर्ण सिंह पुरुषों के सिंगल स्कल्स में तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद भारतीय टीम ने रोइंग के ऐट फाइनल में भी कांस्य जीता।

वर्षा, शगुन और श्रेयसी की टीम ने फाइनल मुकाबले में 279 अंक जुटाकर कांसा अपने नाम किया। इस इवेंट का स्वर्ण चीन (315 अंक) और रजत मेजबान द. कोरिया (314) ने जीता। वर्षा ने 89 अंक प्राप्त किए। उनका स्कोर 23, 21, 24, 21 रहा। शगुन ने 96 अंक बनाए। उनका स्कोर 24, 25, 24, 23 रहा। जबकि श्रेयसी ने 24, 22, 22, 26 के साथ 94 अंक स्कोर किए।

ऐट में भी मिला कांस्य

वहींदूसरी तरफ पुरुषों की ऐट फाइनल स्पर्धा में भी भारतीय रोवर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। भारत की तरफ से कपिल शर्मा, रंजीत सिंह, बजरंग लाल ताखर, रॉबिन उलाहनन, सावन कुमार, मोहम्मद अजाद, मनिंदर सिंह, दविंदर सिंह और मोहम्मद अहमद की टीम ने कुल 5 मिनट 51.84 सेकंड का समय लिया। चीन ने स्पर्धा का स्वर्ण और जापान ने रजत पदक जीता।

13 वर्ष की उम्र से थामी पिस्टल

भोपालकी 20 वर्षीय वर्षा ने 13 साल की उम्र से शूटिंग को अपना लिया था। देश के स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा और राज्यवर्धन सिंह राठौर को अपना आइडल मानने वाली वर्षा अब तक 10 इंटरनेशनल और 22 नेशनल मेडल जीत चुकी हैं।

मिल चुका है एकलव्य अवॉर्ड

मप्रराज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी वर्षा को वर्ष 2013 में मप्र सरकार की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एकलव्य अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल

चीन7942 34 155

जापान2836 32 96

कोरिया2833 31 92

कजाकिस्तान68 16 30

उत्तरकोरिया 67 9 22

ताइपे53 6 14

ईरान46 4 14

हांगकांग45 14 23

मंगाेलिया43 6 13

मलेशिया24 4 10

म्यांमार20 0 2

विएतनाम15 16 22

सिंगापुर13 6 10

कुवैत13 1 5

भारत11 13 15

थाईलैंड10 7 8

कतर10 0 1

उज्बेकिस्तान04 7 11

इंडोनेशिया03 4 7

मकाउ03 0 3

फिलीपींस02 1 3

नारंग एंड कंपनी चौथे स्थान पर

भारतके गगन नारंग, जायदीप करमाकर और हरिओम सिंह पुरुषों की 50 मीटर प्रोन टीम फाइनल