- Hindi News
- अफसर मौके पर जाकर एक हफ्ते में बनाएं जोन का बजट
अफसर मौके पर जाकर एक हफ्ते में बनाएं जोन का बजट
नगरनिगम ने चुनाव के बाद अब बजट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को समय-सीमा की बैठक में निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने सभी 15 जोन के जोनल अधिकारियों को अपना-अपना बजट एक हफ्ते में पेश करने को कहा। इसमें जोनल अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर प्रस्ताव तैयार कर उसे बजट में शामिल करना होगा। यह पहली बार है जबकि निगम जोनवार बजट तैयार करवा रहा है। श्री नायक ने बताया कि बजट को वास्तविक बनाने के लिए जोन से इंजीनियरिंग शाखा के प्रस्तावों का परीक्षण कराया जा रहा है। मार्च के अंत तक बजट िनगम परिषद में पेश कर दिया जाएगा।