- Hindi News
- भोपाल से मुंबई, पुणे, गोरखपुर और लखनऊ के लिए दो नई साप्ताहिक ट्रेन
भोपाल से मुंबई, पुणे, गोरखपुर और लखनऊ के लिए दो नई साप्ताहिक ट्रेन
भोपाल | भोपालसे मुंबई, पुणे, लखनऊ और गोरखपुर जाने के लिए इसी महीने दो नई साप्ताहिक ट्रेनें शुरू होने जा रही हंै। गोरखपुर-मुंबई सीएसटी जनसाधारण साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 फरवरी से शुरू हो रही है। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली यह ट्रेन प्रत्येक मंंगलवार को रात 11:10 बजे और मुंबई से गोरखपुर की ओर जाते समय हर गुरुवार रात 3: 25 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह लखनऊ-पुणे-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। लखनऊ से पुणे जाने वाली ट्रेन हर मंगलवार शाम 6:25 बजे भोपाल अाैर 6:45 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। पुणे से लखनऊ की ओर जाते समय यह ट्रेन हर शुक्रवार भोपाल स्टेशन पर दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी।