तेज धूप के बीच चार मिनट हुई बूंदाबांदी
शहरके कई इलाकों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद एमपी नगर, लिंक रोड नंबर एक, अयोध्या नगर, कोलार, होशंगाबाद रोड और अन्य इलाकों मे करीब चार मिनट तक बूंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन और आसमान पर बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिणी मप्र के पास सिस्टम बना है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बुधवार को सुबह से शाम तक बादलों और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार को यह 12.8 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
बुधवार को दोपहर बाद दिनभर हल्के बादल छाए रहे। फोटो|भास्कर