- Hindi News
- बिजली जहांगीराबाद,कोतवाली, आनंद नगर में आज लगेंगे शिविर
बिजली - जहांगीराबाद,कोतवाली, आनंद नगर में आज लगेंगे शिविर
भोपाल | बिजलीउपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए गुरुवार को आनंद नगर, सिटी कोतवाली, जहांगीराबाद और वल्ल्भ नगर (अवधपुरी) के जोन दफ्तरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें उपभोक्ता सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक अपनी समस्याएं शिकायतें बता सकते हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली बिलों और मीटरों में गड़बड़ी जैसी शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा।