- Hindi News
- नगरीय विकास मंत्री ने कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
नगरीय विकास मंत्री ने कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
भोपाल | भोपालइंदौर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने और स्मार्ट सिटी के लिए जमीन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर निशांत वरवड़े से रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद अन्य विभागों से समन्वय के लिए 18 फरवरी को मुख्य सचिव अंटोनी डिसा उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। तब तक मेट्रो निर्माण के लिए कंपनी गठन की तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
नगरीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को अपने निवास पर विभाग की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाइट मेट्रो ट्रेन अौर स्मार्ट सिटी के लिए अब हर महीने उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें इस प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाएं दूर की जाएंगी। बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने लाइट मेट्रो की डीपीआर पूरी करने के भी निर्देश दिए। मार्च तक डीपीआर बनने की संभावना है।