पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 फीसदी पार्किंग स्थलों पर नगर निगम कर्मचारी, फिर भी गड़बड़ी

80 फीसदी पार्किंग स्थलों पर नगर निगम कर्मचारी, फिर भी गड़बड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के शहर में 42 जगहों पर पेड पार्किंग स्थान है। इनमें से 33 स्थानों पर निगम के कर्मचारी खुद पार्किंग शुल्क वसूलते हैं, जबकि बाकी स्थानों पर ठेकेदार के कर्मचारी। जहां निगम के कर्मचारी हैं, वहीं से सबसे ज्यादा गड़बड़ियों की शिकायतें भी आती हैं। दरअसल, ये कर्मचारी निगम के अस्थाई कर्मचारी है। वे पार्किंग शुल्क में हेराफेरी के लिए ही गड़बड़ी करते हैं। वे ही हैंडहेल्ड डिवाइस को खराब कर लोगों से ज्यादा पार्किंग शुल्क वसूलते हैं। खुद निगम के अफसरों ने भी यह बात मानी है, लेकिन ठेकेदारों की रुचि होने से निगम इन स्थानों का ठेका नहीं दे पा रहा है।

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि निगम के पेड पार्किंग स्थानों में कर्मचारियों की गड़बड़ी से पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत तक आय घट गई है। निगम को पिछले साल पार्किंग से 28 लाख रुपए की आय हुई थी, जबकि इस साल यह आय सिर्फ 23 लाख रुपए पर सिमट गई है। निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए इन 33 स्थानों को भी ठेके पर देने की कोशिश की, लेकिन कोई भी ठेकेदार इसके लिए आगे नहीं आया।

{ कृष्णा प्लाजा बैरागढ़

{ यूनानी शफाखाना

{ इब्राहिमपुरा मल्टीलेवल पार्किंग

{ चिरायु अस्पताल के पीछे

{ इतवारा चौराहा से मंगलवारा जोन 4 तक

{ याट कल्ब पंप हाउस के सामने

{ रंगमहल टाइटन शोरूम से पंजाब नेशनल बैंक तक

{ आईएसबीटी

{ मानसरोवर कॉम्पलेक्स

{ एमपी नगर जोन एक दो

{ प्रेमपुरा घाट स्थित सैर सपाटा

गड़बड़ियां हैं, इसलिए बदल रहे व्यवस्था

^मैंनेखुद प्राइवेट गाड़ियों में घूमकर पार्किंग स्थलों का जायजा लिया है। इस दौरान मैंने यह महसूस किया है कि पार्किंग कर्मचारी रसीद नहीं देते हैं। कुछ और भी गड़बड़ियां हैं। इसे दूर करने के लिए पूरी पार्किंग व्यवस्था में ही बदलाव कर रहा हूं।\\\'\\\' तेजस्वीएस. नायक, कमिश्नर, नगर निगम

आईएसबीटी स्थित पार्किंग स्थल, जहां नगर निगम के कर्मचारी वसूली करते हैं।