पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंचा बीएड छात्रों का विवाद

उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंचा बीएड छात्रों का विवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | राजधानीके सेवियर कॉलेज में संचालित बीएड कोर्स के छात्रों का मामला बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता के पास पहुंच गया। छात्रों ने मंत्री को बताया कि करीब सौ छात्रों के परीक्षा फॉर्म अभी तक जमा नहीं हो सके। कॉलेज प्रबंधन यूनिवर्सिटी जाकर फॉर्म जमा करने को कह रहा है, जबकि विवि प्रशासन फॉर्म कॉलेज स्तर पर ही जमा होने की जानकारी दे रहा है। बीयू और कॉलेज प्रबंधन के आपसी विवाद का असर उनके कॅरियर पर पड़ रहा है। इस मामले में रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी ने छात्रों को फिलहाल कॉलेज प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया है।