मप्र ने सात पदक और जीते
एजेंसी | तिरुअनंतपुरम/भोपाल।
मध्यप्रदेशके खिलाड़ियों का 35वें नेशनल गेम्स में पदक जीतने का अभियान जारी है। बुधवार को प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक और जीते, जिससे मप्र की पदक संख्या 63 पहुंच गई है। इसी के साथ मप्र ने गुवाहाटी नेशनल गेम्स में जीते पदकों की बराबरी कर ली है।
गुवाहाटी नेशनल गेम्स में मप्र ने 63 पदक जीते थे। दिन का एक मात्र सोना सी-4 से आया। यह स्वर्ण नफीस कुरैशी, अरुण नंदाल, समानंद सिंह और अंकित पचौरी की चौकड़ी ने जीता। कयाकिंग-कनोइंग से तीन रजत और एक कांस्य पदक भी आया। दिन का एक और रजत वूशू से आया। यह रजत पूर्वी ने जीता। एक अन्य कांस्य पदक जूडो में आकाश तत्वाले ने जीता।
मप्र के स्वर्ण विजेता खिलाड़ी, नफीस, अरुण, समानंद और अकिंत पचौरी।
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सर्विसेज68 19 22 109
हरियाणा 30 26 17 73
महाराष्ट्र 27 40 36 103
केरल 27 31 36 94
पंजाब 19 27 25 71
मप्र19 17 27 63
मणिपुर15 14 17 46
तमिलनाडु 12 10 15 37
गुजरात 10 4 5 19
कर्नाटक 8 15 18 41
तेलंगाना 6 9 5 20
असम 6 4 9 19
झारखंड 6 2 8 16
उत्तरप्रदेश 5 27 23 55
ओिडशा 5 5 1 11
आंध्र प्रदेश 5 3 6 14
त्रिपुरा 5 0 0 5
िदल्ली 4 9 23 36