जयप्रकाश क्लब की विजयी शुरुआत
भोपाल | स्व.जयप्रकाश क्लब ने सदभावना क्लब को तीन विकेट से हराकर विजयराम पारोचे टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला जीत लिया। बाबे आली मैदान पर सदभावना क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 155 रन बनाए। इसमें अविनाश नरवारे ने 31 तथा शुभम और हेमंत ने 25-25 रनों की पारी खेली। जवाब में स्व जयप्रकाश क्लब ने जरूरी रन 19.5 ओवर में सात विकेट पर बना लिए। इसमें रमाकांत चौहान ने 33, शिवा ने 25 और विवेक ने 23 रनों की पारी खेली। रमांकात मैन आफ मैच रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन नरेला विधायक विश्वास सारंग ने किया। इस अवसर पर चिमनलाल कल्याणे, रामनारायण श्रवण और कुन्नीलाल चौहान उपस्थित थे।