पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल नोडल ने जीती राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता

भोपाल नोडल ने जीती राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | आरजीपीवीराज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का पुरुष खिताब भोपाल नोडल ने जीत लिया। लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोपाल नोडल ने इंदौर को 14-2 से पराजित किया। भोपाल के अभिनव यादव ने गोल अटेकर की भूमिका निभाई। उन्होंने सजल खरे के साथ मिलकर 10 अंक टीम को दिलाए। इंदौर की ओर से रूपेश चौधरी ने दो अंक हासिल किए। आयोजन सचिव पंकज जैन ने बताया कि पुरस्कार वितरण एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नेटबॉल निसारउल्ला को भी सम्मानित किया गया।

विजेता भोपाल टीम खिताब के साथ।